
*केजरीवाल के झूठ का अंत, देश को मोदी योगी पर विश्वास – प्रमोद वर्मा **

GR News Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav
जखनिया। गाजीपुर । दिल्ली में भाजपा की बंपर जीत पर जखनिया मंडल प्रथम के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जखनिया चौजा त्रिमुहानी पर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर ने कहा की कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत का यह परिणाम है कि आज हम दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ जीतकर सरकार बनाने जा रहे हैं। लोग अरविंद केजरीवाल के शासन से त्रस्त थे, पूरे दिल्ली सहित देश में जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल ने राजनीति का बेड़ा गर्क किया था, उसका आज दिल्ली वासियों ने अंत कर दिया।भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा आज झूठ फरेब और फर्जी वालों की हार हुई है, सत्य की विजय हुई है। दिल्ली की जनता ने आज साबित कर दिया कि लोगों के हृदय में आज भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बसते हैं। उनकी गारंटी पर लोगों को विश्वास है। अब देश में झूठ फरेब और जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी देश में विकास की राजनीति चलेगी यह दिल्ली ही नहीं यूपी के मिल्कीपुर के लोगों ने भी बता दिया है। दिल्ली विधानसभा जीतना देश के हर पार्टी के कार्यकर्त्ता की इच्छा थी। क्योंकि पूरे देश में भाजपा लगातार चुनाव जीतती आ रही थी, दिल्ली लोकसभा में भी जीत रही थी, लेकिन कहीं ना कहीं दिल्ली विधानसभा में हार जाना मन में एक टीस था जो आज दिल्ली के आम जनता और कार्यकर्ताओं ने खत्म कर दिया। जमीनी स्तर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से जी-तोड़ मेहनत किया वह निश्चित रूप से साधुवाद के पात्र हैं। देश में मोदी जी का जलवा और प्रदेश में योगी जी का जलवा कायम है लोग मोदी योगी के विकास व सुशासन की राजनीति से संतुष्ट हैं और आने वाले समय में भी भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ काम करती रहेगी यह जीत संदेश है। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, महामंत्री पीयूष सिंह, vवरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रदेव कुशवाहा, शिव सिंह, अवधेश यति, अरविंद चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता, सर्वानंद सिंह, मनोज राजभर, विनय सिंह, सुनील सिंह टिंकू, अरविंद प्रजापति, रामाश्रय पांडेय, अनुराग, लक्ष्मण चौहान, अनीता चौहान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















