
*अधिवक्ता दिवस के अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई* *

G R News Network editor in chief Ved prakash Srivastava
भभुआ कैमूर। 3 दिसंबर 2025 को भारत रत्न से सम्मानित भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं अधिवक्ता के रूप में चर्चित डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती अधिवक्ता दिवस पर मनाई गई। डॉ राजेंद्र बाबू का जन्म 3 दिसंबर 1884 को बिहार के सिवान जिला के जिला देवी नामक गांव में हुआ था उनकी शिक्षा दीक्षा बहुत ही अच्छे रूप में हुई या विधि स्नातक भी थे या बैरिस्टर के रूप में भी कई हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में कामकाज किए थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता पत्रकार और विद्वान थे। 1950 से 1962 तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने कार्य किया। डॉ राजेंद्र प्रसाद को 1962 ईस्वी में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था । 3 दिसंबर को प्रत्येक साल अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 3 दिसंबर 2025 को आज डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के तेल चित्र पर अधिवक्ताओं में माल्यार्पण किया और लोगों को मिठाई वितरित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ की अधिवक्ता मंटू पाण्डेय एवम संचालन अधिवक्ता आदित्य सिंह ने किया अधिवक्ता डॉ राजेंद्र बाबू का जयंती बार एसोसिएशन बिल्डिंग के सेड में आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में अधिवक्ता मंटू पाण्डेय आदित्य सिंह धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव चंद्रकांत तिवारी गिरीश कुमार श्रीवास्तव बबलू कुमार पारस गुप्ता नंदू प्रसाद परवीन खातून अंशु कुमार तिवारी काफी संख्या में अधिवक्ता गढ़ उपस्थित थ








