♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अनाथों के साथ खुशियां बांटकर प्रमुख प्रतिनिधि ने कराया अपने पन का एहसास

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav

गाजीपुर (ब्यूरो) : चकाचौंध भरी इस दुनिया में जहां लोग जन्मदिवस व अन्य कार्यक्रमों में लाखों रुपया खर्च कर अपने धन की नुमाइश कर रहे है।लेकिन समाज में आज भी कुछ ऐसे लोग है जो अलग तरह से इन कार्यो को कर इंसानियत का संदेश भी दे रहे है।इनमें से एक है सादगी व मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति व वर्तमान समय में जमानियां के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा जिन्होंने अपना जन्मदिवस ऐसे लोगों के बीच मनाया है जिसे सुनकर या देखकर आप भी हैरत में होंगे। प्रधानी से लेकर प्रमुखी के कुर्सी तक पहुंचे संतोष कुशवाहा समाज के ऐसे व्यक्ति के बीच जाकर अपने जन्मदिवस को मनाए है जिसे समाज के लोग देखकर घृणा करते है। वाराणसी में स्थित अपना घर आश्रम में जिनका कोई न तो अपना है और न ही कोई सपना है वैसे ही बेसहारा लोगो के बीच प्रमुख प्रतिनिधि ने अपने लोगों के साथ जन्मदिवस मनाया है।इसके बाद प्रमुख प्रतिनिधि ने आश्रम में रहने वाले लोगों के साथ भोजन भी कर समाज के लोगों को एक संदेश भी दिया है की इंसान को इंसान से प्रेम करना चाहिए न की उनसे घृणा।इस मौके का साक्षी बनने के लिए धनजंय मौर्य,जिंप पंचायत सदस्य आकाश यादव,भानु सहित अन्य लोग रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]