रोजगार मिशन के अधीन रोजगार मेले में 284अभ्यर्थियों का हुआ चयन*

GRNews Network & Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर, 20 जुलाई, 2026 (सू0वि0)-उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अधीन सेवायोजन कार्यालय द्वारा आज दिनांक- 20.07.2026 को रोजगार मेला का आयोजन आदर्श प्राइवेट आई0टी0आई0, हेतिमपुर, जमानिया, गाजीपुर में किया गया। इस मेला में विजन इण्डिया के सहयोग से देश की प्रतिठित कम्पनियांे- हिन्डालको, एम0आर0एफ0 टायर्स, सुब्रोस, यूनिपार्ट्स, ग्लोबल आटो टेक, ग्लोबल एल्यूमिनियम, एवरी डेनिशन, स्नाइडर इलेक्ट्रिक आदि व टाटा मोटर्स कम्पनियांे द्वारा विभिन्न पदों पर चयन किया गया। मेला में लगभग 400 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 284 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी गाजीपुर ने दीं।
……………………..
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।







