♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिया स्पष्ट निर्देश, बिना मानक पूर्ण किए विद्यालयीय वाहनों का संचालन नहीं होगा**

*GRNews Network & Brodcast centre editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर, 20 जुलाई, 2026 (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के लगभग 50 विद्यालयों के प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में बिना मानक पूर्ण किए विद्यालयी वाहनों का संचालन नहीं होगा।  बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा यातायात पुलिस को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अनफिट, बिना परमिट एवं मानकों के विपरीत संचालित विद्यालयी वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयी वाहनों के अतिरिक्त निजी वाहन, ऑटो एवं ई-रिक्शा आदि से विद्यार्थियों के अवैध परिवहन पर भी कड़ी कार्यवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने  निर्देशित किया कि परिवहन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले डिफॉल्टर विद्यालयों के विरुद्ध उनकी मान्यता के संबंध में नियमानुसार कार्यवाई की जाए। उन्होंने तहसीलवार विद्यालयों की सूची तैयार कर नियमित समीक्षा एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलवार विद्यालयों की अद्यतन सूची प्रस्तुत कर विद्यालयी वाहनों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। सभी विद्यालयों को अपने वाहनों से संबंधित फिटनेस, परमिट सहित सभी आवश्यक प्रपत्र समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने होंगे।

बैठक में बताया गया कि अप्रैल माह से 15 जुलाई तक जनपद के 286 विद्यालयों ने अपने विद्यालयी वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र प्राप्त कराया है, जबकि 86 विद्यालयों ने वाहनों का परमिट बनवाया है। जिलाधिकारी ने शेष विद्यालयों को भी शीघ्र आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

………………………..

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]