♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सीडीओ की अध्यक्षता में हुई अनुश्रवण मूल्यांकन समीक्षा समिति बैठक, संपन्न*

GRNews Network editor in chief Ved prakash Srivastava
गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में गोआश्रय स्थलों के संबंध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की गई। जिसमे जनपद की प्रगति अत्यंत कम पाये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी को आगामी तीन दिवस में गोआश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश की संख्या के आधार चारागाह की भूमि पर हरा चारा उगाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारी को विकास खण्ड स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित कर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा एवं चोकर आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए गए तथा जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। गोआश्रय स्थलों पर मानक के अनुरूप अभिलेख बनाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजीपुर को समस्त गोआश्रय स्थलों को प्रारूप छपे हुए रजिस्टर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गाजीपुर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जनपद के समस्त 60 गोआश्रय स्थलों में सी०सी०टी०वी० कैमरा लगाने का कार्य चल रहा है और अबतक 14 गोआश्रय स्थलों में सी०सी०टी०वी० कैमरा स्थापित कर दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजीपुर को विकास भवन में आवंटित कक्ष संख्या 30 में कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों में गोवंशों को दिए जा रहे भूसा, हरा चारा एवं चोकर एवं अन्य व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डा० अरविन्द कुमार शाही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दीन दयाल वर्मा परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, डा० राकेश कुमार गौतम नोडल अधिकारी गोशाला, जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के समस्त जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]