♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जानलेवा हमले के मामले में आरोपी को मिली जमानत ||*

GR news network editor in chief ved Prakash shrivtastav
वाराणसी:- पुरानी रंजिश को लेकर कार से कुचलकर वृद्ध पर जानलेवा हमला करने के मामले आरोपित को कोर्ट से राहत मिल गई | विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) रवींद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने पिंडरा,फूलपुर निवासी आरोपी गुलाब यादव को 50-50 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया | अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव,नरेश यादव व कृष्णा यादव इलू ने पक्ष रखा |

अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी विजय कुमार पाण्डेय ने फूलपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी आरोप था कि वह 30 मार्च 2024 को अपने पिता रविन्द्र कुमार पाण्डेय के साथ बाइक से एसडीएम पिंडरा के कार्यालय में गए थे वहां से वापस लौटते समय वह लोग जैसे ही कैथोली गांव के समीप पहुंचा तभी पीछे से आ रही इंडिगो कार ने उसके पिता की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी | टक्कर लगते ही पिता-पुत्र दोनों बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए इस दौरान कार चला रहे अरुण कुमार दूबे,उसके पुत्र आशुतोष एवं अश्वनी दूबे उसे और उसके पिता को गालियां देते हुए पुनः जान से मारने की नियत से कार को पीछे करके बाइक पर चढ़ाकर उसे घिसते हुए लेकर भागने लगे | इस पर गांव वालों ने शोर मचाया तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले,अदालत ने पत्रावली के अवलोकन के बाद आरोपी को जमानत दे दी ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]