♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सांसद अफजाल अंसारी के लाइसेंस के असलहे के मामले में तत्कालीन शस्त्र लिपिकों अशफाक एवं गौरी राम के विरुद्ध, एफ आई आर* **मरहूम मुख्तार के परिजनों के नाम 51अस्त्र लाइसेंसो पर क्रय विक्रय किए गए 145 शास्त्रों के सत्यापन में खुली असलहा लिपिक की मिली भगत *

GRNews Network& Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी के आदेश के क्रम में संगठित/पेशेवर अपराधियों, माफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही के अनुपालन में कुख्यात माफिया मुख्तार अंसारी(वर्तमान में मृत) एवं उसके परिजनों को निर्गत शस्त्रों की वर्तमान स्थिति, गैंग(आई0एस0 191) के सदस्यो एवं सहयोगियों को निर्गत *कुल 51 शस्त्र लाइसेन्सों पर क्रय विक्रय किये गए 145 शस्त्रों* के भौतिक सत्यापन एवं जाँच हेतु अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की अलग-अलग टीमों का गठन कर सत्यापन एवं जाँच की कार्यवाही करायी जा रही है । इस दौरान टीमों द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं दिल्ली, पंजाब तथा अरूणाचल प्रदेश राज्यों में जाकर जिलाधिकारी कार्यालयों व लाइसेन्सी दुकानों पर जाकर शस्त्र पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन/परीक्षण कर जारी शस्त्र लाइसेन्सों पर क्रय विक्रय किये गए शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराया गया तथा जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय गाजीपुर से सम्बंधित शस्त्र पत्रावलियों के सम्बंध में जानकारी की गई तो कतिपय शस्त्र लाइसेन्स पत्रावली एवं क्रय विक्रय पत्रावली अभिलेखागार में अनुपलब्ध पायी गई । जाँच/ भौतिक सत्यापन के क्रम में क्रय विक्रय किये गये कुछ शस्त्रों की वर्तमान स्थिति ज्ञात नहीं हो सकी है एवं क्रय विक्रय में अनियमितता के तथ्य प्रकाश में आये हैं । उक्त शस्त्रों से संबंधित पत्रावली तत्समय जिला मजिस्ट्रेट गाजीपुर कार्यालय के सम्बन्धित शस्त्र लिपिक को अपने आपराधिक कृत्यों से प्रभाव में लेकर उनके साथ मिलीभगत व आपराधिक षड़यंत्र कर शस्त्र लाइसेंस से सम्बन्धित मूल पत्रावली व क्रय-विक्रय पत्रावली को जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से गायब कराकर आपराधिक न्यास भंग किया गया है ताकि उक्त शस्त्रों का प्रयोग आई.एस. 191 गैंग के सदस्यों द्वारा स्वच्छंदतापूर्वक अपराध कारित करने में किया जा सके । जिसके सम्बंध में अभियोग पंजीकरण की कार्यवाही कराई जा रही है ।

*कृत कार्रवाई का विवरण* -जांच/सत्यापन के क्रम में अफजाल अंसारी को निर्गत लाइसेंस संख्या 1188 पी2 से सम्बंधित शस्त्र लाइसेन्स पत्रावली व क्रय विक्रय सम्बंधी पत्रावली शस्त्र लाइसेन्सी द्वारा सम्बंधित शस्त्र लिपिकों के साथ मिलीभगक व षडयंत्र करके हुए अभिलेखागार से गायब करा दिये जाने पे तथ्य प्रकाश मे आने एवं उक्त लाइसेन्स पर क्रय किये गए *रायफल नं 830405* की वर्तमान स्थिति ज्ञात न होने के सम्बंध में शस्त्र लाइसेन्सी एवं तत्कालीन लिपिक व पटल सहायक के विरुद्ध थाना कोतवाली में *मु0अ0सं0 535/2026 धारा 409, 120b ipc & 21/25, 30 arms act* बनाम अफजाल अंसारी व प्रथम शस्त्र लिपिक असफाक अहमद एवं शस्त्र लिपिक द्वितीय गौरी शंकर राम के विरूद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कराई जा रही है ।

शेष शस्त्रों एवं शस्त्र लाइसेन्सों के जाँच/सत्यापन की कार्यवाही प्रचलित है । जांच में अनियमितता के प्राप्त तथ्यों के क्रम में शेष प्रकरणों में भी अग्रेतर विधिक कार्यवाही कराई जाएगी।

 

 

*मीडिया सेल*

*जनपद गाजीपुर*

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]