♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आस्था का केन्द्र बना शिवलिंग को अराजकतत्वो ने किया क्षतिग्रस्त

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर। सावन मास को लेकर प्रशासन शिवमंदिरो पर शिवालयो का भ्रमण कर कांवरियो व श्रद्धालुओ की सुविधा व व्यवस्थाओ की देखभाल सूबे के मुख्यमंत्री के निर्देशो का पालन कर रहे है। वही कुछ अराजकतत्वो ने नगर क्षेत्र के रौजा ओवरब्रिज के पास पीपल वृक्ष के नीचे शिवलिंग को तोड़ने व क्षतिग्रस्त करने की घटना ने स्थानीय शिवभक्तो को झकझोर दिया है। स्थानीय लोगो ने बताया कि सोमवार की रात्रि मे अराजकतत्वों ने भारी वर्षा के बीच शिवलिंग व उसके अरघे को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रातः जब भक्तो व स्थानीय लोगो ने दैनिक पूजा करने गये तो पूजा स्थल पर शिवलिंग गायब होने की चर्चा तेज हो गयी और वहा बिना शिवलिंग के खाली स्थान पर ही जल चढाते रहे। प्रतिदिन दर्शन कर अपने कचहरी की शुरूआत करने वाले सरकारी अधिवक्ता कृपाशंकर राय ने बताया कि हम शिवलिंग के क्षतिग्रस्त होने से हतप्रभ है कि ऐसा किसने किया हम शिवलिंग का दर्शन करके कचहरी जाते रहे हेै अब हम दर्शन किये बिना जाना उचित नही लग रहा है। शिवलिंग तोड़े जाने की सूचना पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि यह बड़ी शर्मनाक घटना है सावन माह को लेकर हमलोग शिवभक्तो के दर्शन की तैयारी और व्यवस्था मे लगे है। वही इस शिवलिंग को तोड़ने की यह घटना दुस्साहसिक वारदात है। जिसकी जितनी भ्रत्सना की जाये वह कम है हम प्रशासन ये यही मंाग करते है कि इसके दोषी को जल्द जल्द गिरफतार कर जेल भेजा जाये और कड़ा दण्ड दिया जाये ताकि इस तरह के घटना का दुस्साहस कोई न कर सके। ये दुस्साहस मात्र हिन्दू देवी देवताओ के साथ ही किया जाता है किसी अन्य धर्म सम्प्रदाय के पूजास्थलो पर इस तरह की घटनाए नही होती है। इस पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने की मांग उच्चाधिकारियो से की है। इस घटना पर कार्यवाही की जानकारी सदर कोतवाल के सीयूजी मोबाइल 9454403456 पर करनी चाही तो मोबाइल नही उठा और पुलिस अपना पक्ष नही रख सका।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]