♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर डी एम ने संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ:

G R News network editor in chief ved Prakash shrivtastav

*गाजीपुर में संविधान दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां पुलिस लाइन में एस पी डॉ ईराज राजा के नेतृत्व मे पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। वही दूसरे तरफ विभिन्न स्कूलों कॉलेजों और राजनैतिक दलों द्वारा भी संविधान दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा द्वारा पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड में संविधान दिवस की प्रस्तावना का वाचन किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। संविधान की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। वही शहर के अंबेडकर पार्क में कांग्रेसियों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि संविधान दिवस पर सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे देश के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज को याद करने का दिन है। यह हमें बताता है कि हमारे पास क्या अधिकार है, हमें देश के प्रति क्या कर्तव्य निभाना है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि इस संविधान को को भारत की आजादी के बाद आज ही 26 नवंबर 1950 को लागू किया गया था। तत्कालीन कांग्रेस लीडर्स और विशेष रूप से बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों का बहुत बड़ा योगदान था। कार्यक्रम में संदीप विश्वकर्मा , चंद्रिका सिंह, अजय श्रीवास्तव, रामनगीना पाण्डेय, कुसुम तिवारी मनीष राय आदि मौजूद रहे। गोपी नाथ पीजी कॉलेज में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर संविधान के प्रस्तावना का पठन कर इसका पालन करने की शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी प्राध्यापक , कर्मचारी व छात्रा- छात्राओं ने संविधान के नियमों का पालन करने की शपथ ली। एन एस एस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुधा त्रिपाठी ने की । उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य देश के युवाओं के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देना व जागरुकता फैलाना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]