
*जखनियां मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रथम मंडल की कार्ययोजना बैठक संपन्न*

*GRNews Network & YouTube news chainal editor in chief Ved prakash Srivastava स्थानीय जखनियां। सेवा संकल्प अभियान ( 17 सितंबर सें 17 अक्टूबर ) के निमित्त आज ग्राम पंचायत भवन जखनियां पर मण्डल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर के अध्यक्षता में जखनिया मंडल प्रथम की कार्य योजना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी संतोष चौहान ने कहा सेवा संकल्प अभियान को पूरे देश में बड़े स्तर पर आयोजित किया जायेगा जिसमे सर्वप्रथम आशीर्वाद का दीया 17 सितंबर की शाम को हर भाजपा परिवार और सरकार के लाभार्थियों के घरों और प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर एक साथ दीप जलाकर इस अभियान की शुरुआत होगी। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके शासन को 7 अक्टूबर 2026 को 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उनके जन्मदिन से शुरू होकर सेवा संकल्प का यह पूरा अभियान कुल 13 थीम्स पर आधारित होगा, जिसके अंतर्गत चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता और जनसेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डिजिटल प्रदर्शनियां, स्वास्थ्य मेले, रक्तदान शिविर, सघन वृक्षारोपण और नशामुक्त भारत जैसे जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ होगा। बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रतिनिधि उमा शंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, महामंत्री पीयूष सिंह, ओम प्रकाश दूबे, शिव सिंह, उमाशंकर राजभर, रामाश्रय पांडेय, यशवंत चौहान, राम रतन कुशवाहा, प्रशांत सिंह, अरविंद चौहान, शंभूनाथ त्रिपाठी, अशोक गुप्ता सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे।








