♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डीएम की अध्यक्षता में हुआ किसान गोष्ठी का आयोजन*

GRNews Network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर ।जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता मे किसान गोष्टी का  का आयोजन विकास भवन सभागार मे आयोजित हुआ। पिछली बैठक में किसानो द्वारा किए गए शिकायतो का निस्तारण की पुष्टी करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि किसानो भाईयो से संबंधित जो शिकायते प्राप्त होती है उसका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा अगली बैठक से पूर्व ही सुनिश्चित कर लिया जाए । शिकायतो के बिना निस्तारण बैठक मे प्रतिभाग करने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगे। नलकूप विभाग कि समीक्षा के दौरान कृषक अनिल यादव द्वारा बताया गया कि तलवल में 112 नं0 नलकूप व नाली खराब है, उसे ठीक कराने की कृपा करें। कृषक सुभाष यादव ग्राम टड़वा ने अवगत कराया कि मेरे यहां एक राजकीय नलकूप विगत 05 वर्षो से बंद पड़ा है, विभाग को अवगत कराने के बाद भी चालू नहीं कराया गया। सहकारिता विभाग की समीक्षा में कृषक जितेन्द्र प्रसाद राय द्वारा अवगत कराया गया कि भावरकोल ब्लाक में स्थित साधन सहकारी समितियों का आय-व्यय का ब्यौरा विगत 10 वर्षो का उपलब्ध कराने का कष्ट करें और कुल कितनी समितियां कार्य कर रही है। विनोद राय द्वारा अवगत कराया गया कि चकअहमद व शेरपुर कला सहकारी समिति की जॉच कराई जाए। कृषक ईश्वर शरण उपाध्याय कासिमाबाद में कई सहकारी समितियां बंद है। पी सी एफ बंद है। कृषक रामबदन यादव द्वारा अवगत कराया गया कि साधन सहकारी समिति में किसानो के हिस्से का जो पैसा बैंक में जमा होता है उसके ब्याज से समिति को फायदा मिलना चाहिए। विद्युत विभाग कि समीक्षा में कृषक बेचन यादव ग्राम सुगवलियां तहसील जमानियां द्वारा अवगत कराया गया कि मेरी बिजली का कनेक्शन 2017 में करा लिया गया उस समय मेरा कनेक्शन 01 किलोवाट का था जिसका कनेक्शन नम्बर 6260428000 है, लेकिन बाद मे मीटर रीडर के द्व”द्वारा कनेक्शन मनमाने ढंग से 02 किलोवाट का कर दिया गया फलस्वरूप सितम्बर महीने से बिल बहुत ज्यादा आने के कारण कृषक बहुत परेशान है। तथा कृषक विनोद राय ग्राम खरडीहा द्वारा अवगत कराया गया कि उनके खेत में 11000 बोलटेज हाईटेन्शन का तार लटक रहा है जिससे कभी भी हानि एवं दुर्घटना हो सकती है। जिसपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर हाई टेशन तार को सही किया जाए एवं मीटर की समस्या को तत्काल किया जाए।
उद्यान विभाग की समीक्षा में जिला उद्यान अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना व एकीकृत बागवानी के बारे मे विस्तार से बताया गया। इनके द्वारा अवगत कराया कि रबी मे प्याज का बीज निःशुल्क वितरित किया जाएगा। मत्स्य विभाग की समीक्षा में सी ई ओ मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना व मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के बारे जानकारी देते हुए बताया कि आनलाईन पोर्टल अभी खुला नही है जैसे ही खुल जाए कृषक अपना आवेदन कर सकते है।
विपणन विभाग की समीक्षा मे कृषक जमानियां द्वारा बताया गया कि धान की खरीद 11 कु0/बीघा के आधार पर है जबकि उत्पादन इससे अधिक है कृपया बढ़ाया जाए। कृषक अध्यक्ष स्वामी सहजानंद एफ पी ओ जखनियां द्वारा बताया गया कि नजदीकी क्रय केन्द्र न होने के कारण 1000 किसानों को दूर जाना पड़ रहा है। जिससे धान क्रय करने में बहुत ही कठीनाईयो का सामना करना पड़ता है। जिसमें कृषकों द्वारा हरदासपुर कलां जखनियां में क्रय केन्द्र खोले जाने का जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया।नमामि गंगे की समीक्षा के उपरान्त कृषक कृष्णानंद राय डेढ़गाव रेवतीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि नमामि गंगे योजना, जलकल विभाग से पूरी गली को खोदकर रास्तो पूरी तरह से खराब हो गया है। जिसपर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।”विभाग की समीक्षा के उपरान्त विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। जिसपर उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि रबी बीज, गेहूॅ, चना, मटर, मसूर, सरसो, जिले के 16 राजकीय कृषि निवेश केन्द्रों पर जा रहा है। किसान भाई गोदाम से सम्पर्क कर पी0ओ0एस0 मशीन पर अगूठा लगाकर प्रदर्शित मूल्य के अनुसार बीज प्राप्त करें। सोरल पम्प योजना में 500 लक्ष्य प्राप्त है परन्तु केवल 193 कियानों ने ही बुकिंग कराया है, जिन  किसान भाईयों को आवश्यकता है, कृपया बुकिंग करा ले। साथ ही किसानों से यह भी अनुरोध किया कि किसान भाई किसी भी दशा में पराली न जलाये तथा यंत्रों का प्रयोग कर उसे यथा स्थान दबा दे या डिकम्पोजर से खेत में ही सड़ा दे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा सिचाई विभाग/विद्युत विभाग के अभियन्ता, नहर एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी सहित सम्मानित किसान बन्धु उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]