♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*पुनीता सिंह ‘खुशबू’ बनीं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव , पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव ने सौंपा नियुक्ति पत्र*…

GRNews Network……editor in chief Ved prakash Srivastava

गाज़ीपुर।समाजवादी पार्टी महिला सभा संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक अहम निर्णय लेते हुए पार्टी नेतृत्व ने गाज़ीपुर की सक्रिय नेत्री पुनीता सिंह ‘खुशबू’ को समाजवादी महिला सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उन्हें यह नियुक्ति पत्र उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री एवं समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव द्वारा सौंपा गया।

नियुक्ति के बाद पुनीता सिंह खुशबू ने पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी तथा समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगी।

गाज़ीपुर की राजनीति में सक्रिय भूमिका……..
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बीते वर्ष अक्टूबर माह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गाज़ीपुर दौरे के दौरान पुनीता सिंह खुशबू और उनके पति दोनों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी । दोनों का राजनीतिक अनुभव वर्षों पुराना रहा है और पिछले चार वर्षों में गाज़ीपुर जनपद में सामाजिक व जनसेवा के अनेक कार्य कर इन्होंने समाजसेवी के रूप में अलग पहचान बनाई है ।

राजनीतिक व सामाजिक परिचय…….
हरियाणा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रह चुकी हैं
यादव महासभा गाज़ीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव की पत्नी
पिछड़ा दलित विकास महासंघ, उत्तर प्रदेश की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष
शिक्षा के क्षेत्र में भी मजबूत पहचान………
पीजी कॉलेज, गाज़ीपुर से बीए की डिग्री
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री
गाज़ीपुर में शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रही हैं तथा एक निजी विद्यालय की प्रिंसिपल भी हैं
प्रत्येक वर्ष नवरात्रि में 9 बेटियों को गोद लेकर निःशुल्क शिक्षा दिलाने का सराहनीय कार्य करती है
उनकी नियुक्ति पर सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. समीर सिंह, समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल, यादव महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव प्रधान, करंडा ब्लॉक सपा अध्यक्ष रामआशीष यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सूरज राम बागी, जिला पंचायत सदस्य शिवपूजन यादव ‘पाँचू’, पूजा कुमारी सहित दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं और बधाई दीं ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]