
नई शिक्षा नीति भारत को बनायेगा विश्वगुरू- उप राज्यपाल मनोज सिन्हा

गाजीपुर। उत्थान फाउंडेशन ट्रस्ट, बयेपुर देवकली के प्रांगण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती के अवसर पर “एकात्म मानववाद से विकसित भारत की ओर” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में जनसंघ के पुराधाओं का सम्मान करते जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर रहे वनवासी समाज के बच्चों को भी सम्मानित किया जिन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।जनसंघ के जमाने से बाल्मीकि सिंह,मारकंडेय सिंह,राम अवध सिंह, विरेन्द्र सिंह, सुदामा राम विश्वकर्मा, शिवपूजन गुप्ता,रमायन गुप्ता सिंह सहित 51 लोगों को सम्मानित किया गया।मनोज सिन्हा जी ने कहा कि संकल्प से शक्ति प्राप्त होती है जो समाज के लिए सामर्थ्य पैदा करती है। उन्होंने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से समाज के बहुत से जंजीरों को तोडा गया लेकिन समाज की चेतना में आज भी बहुत सी जंजीर पड़ी है। उन्होंने कहा कि आज भारत के संस्कृति के पुनर्जागरण का काल प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक में नयी शिक्षा नीति को अगर सही ढंग से लागू कर दिया तो भारत पुनः विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बन सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के आज का नेतृत्व पिछे की ओर नहीं बल्कि भविष्य की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश में आज के जैसा आत्मविश्वास कभी नहीं देखा गया था,एक नयी कोशिश प्रारम्भ हुई है देश का सम्मान हर जगह हर देश में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर गुलामी की मानसिकता थी उन्हें एक एक कर तोड़ने की कोशिश हुई है जिससे देश की बुनियाद मजबूत हुई है।विश्व को एक नया नेतृत्व भारत ने प्रदान किया है








