
*बारा न्याय पंचायत में नहरों माइनरों की सफाई न होने से किसानों में आक्रोश, 12 बीघा धान की नर्सरी हुई बर्बाद*”

*GRNews Network & Brodcast center*editor in chief ved Parkash Srivastava
सेवराई (गाजीपुर) : सेवराई हसील स्थित बारा न्याय पंचायत क्षेत्र में नहरों और माइनरों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का आरोप है कि मुख्य नहर, बारा माइनर और मिश्रवलिया माइनर की स्थिति बेहद खराब है, जिससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह कुतुबपुर (वर्तमान रोहिनी) गांव के निवासी हैं। बारा माइनर की सफाई न होने के कारण उनकी लगभग 12 बीघा धान की नर्सरी जलभराव और अव्यवस्था के चलते नष्ट हो गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर वे एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। उनका कहना है कि रोहिनी प्रधान और बारा प्रधान के बीच एनओसी को लेकर मामला उलझा हुआ है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
बारा गांव निवासी किसान अरशद खान ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बावजूद क्षेत्र के किसान सिंचाई सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर नहरें और माइनर टूटे हुए हैं तथा सफाई के अभाव में पानी का प्रवाह बाधित हो गया है।
किसानों, जिनमें शाहनवाज खान भी शामिल हैं, ने जिलाधिकारी से इस मामले का संज्ञान लेने और संबंधित विभाग को तत्काल नहरों की सफाई एवं मरम्मत के निर्देश देने की मांग की है।








