*जिला स्तर पर पत्रकारों एवं प्रशासन के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करने एवं प्रेस की स्वतंत्रता अक्षुण बनाए रखने हेतु स्थाई समिति की बैठक 17 जून को राइफल क्लब में 12:00 बजे दिन में आहुत*

*GRNews Network/Digital Media Brodcost center*editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाजीपुर 10 जून, 2025 (सू0वि0) – जिला स्तर पर पत्रकारों एवं जिला प्रशासन के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने तथा प्रेस की स्वतंत्रता को अक्षुण्य बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में दिनांक 17 जून, 2025 को अपरान्ह् 12.00 बजे से राईफल क्लब कलेक्टेªट सभागार गाजीपुर में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैंठक आहूत की गयी है।
जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने समस्त पत्रकार/ प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया बन्धुओं को अवगत कराया है कि जिला स्थायी समिति की बैंठक 17 जून, 2025 को निर्धारित किया गया है जिसमें आप द्वारा किसी भी प्रकार से सम्बन्धी उत्पीड़न की समस्या एवं अन्य कोई समस्या हो तथा किसी भी पत्रकार बन्धुओं द्वारा सुझाव दिया जाना हो तो दिनांक 16 जून, 2025 के सायं 02.00 बजे तक जिला सूचना कार्यालय में पत्र के माध्यम से अवगत कराया जा सकता है। जिसमें आप की समस्याओं का समाधान अध्यक्ष/सदस्यो द्वारा निस्तारण/सुझाव किया जा सके।
………………………………….
जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।







