♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

“गाजीपुर: दो करोड़ के हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार*

G R News

गाजीपुर ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 28.03.2024 को स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय मादक पदार्थ (हेरोइन) की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के 03 अभियुक्तों को 01 किलो मादक पदार्थ हेरोइन (जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 02 करोड़ रूपये है) के साथ रंगे हाथ हेतिमपुर मोड़ के पास से समय करीब 09.10 बजे गिरफ्तार किया गया। हेरोइन की अवैध तस्करी करने वाले अभियुक्तगणों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ विवरण हिरासत में लिए गए व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हम लोग 01 साल से हेरोइन तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं। अधिक पैसा कमाने के लालच में हम लोग झारखण्ड के चतरा जाकर कम दाम पर हेरोइन को खरीदकर उसे बनारस व राजस्थान के कोटा आदि स्थानों पर ऊँचे दामों पर विक्रय कर मिलने वाले पैसों को आपस में बाँट लेते हैं और उसी पैसे से अपने परिवार का भरण-पोषण व अपने शौक पूरे करते हैं।

गिऱफ्तारशुदा अभिय़ुक्तगण का नाम व पता-

बजरंगी सिंह यादव पुत्र स्व0 अंगद सिंह यादव निवासी बिराइच थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 34 वर्ष
महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 जगधारी यादव निवासी महुलिया थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 55 वर्ष
रामआशीष सिंह यादव पुत्र दुखन्ती यादव निवासी जगदीशपुर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर उम्र करीब 30 वर्ष
बरामदगी का विवरण-

01 कि0ग्रा0 हेरोइन (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2 करोड़ रु0)
01 अदद चार पहिया वाहन स्कार्पियों संख्या UP32LK458703. 7500 रुपये नगद (जामा तलाशी से)


व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]