♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शारीरिक शिक्षा विभाग का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न |*|

G R News
Editor in chief Vedprakash Srivastav
वाराणसी :- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग के बीपीएड एवं एमपीएड (प्रथम सेमेस्टर) सत्र 2023–24 के 105 विद्यार्थीयों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 6 अगस्त मंगलवार को सम्पन्न हुआ | यात्रा का शुभारंभ प्रो सुशील कुमार गौतम विभागाध्यक्ष ने विभाग के समक्ष किया शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं ने विश्व के विशालतम साधना केन्द्र स्वर्वेद मन्दिर उमरहा का भ्रमण कर उसके इतिहास एवं मन्दिर के विहंगम योग केन्द्र में होने वाली ध्यान क्रिया के विषय में जानकारी प्राप्त किया |

विद्यार्थियो ने मेडिटेशन क्रिया के द्वारा ध्यान के लाभ को समझने का प्रयास किया,तत्पश्चात मनोरंजनात्मक खेल का आयोजन किया गया | मन्दिर प्रबन्धन द्वारा सभी छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए मन्दिर के क्रिया कलापों से अवगत कराते हुए सामाजिक उत्थान में उसकी भूमिका का विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया |

शैक्षणिक भ्रमण के सुचारू संचालन में डॉ०बालरूप यादव शैक्षणिक भ्रमण संयोजक के साथ ही रमेश कुमार यादव,पंकज कुमार, ओमप्रकाश, रामाश्रय भारती का विशेष योगदान रहा ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]