
थाना गहमर पुलिस टीम ने 01चोरी की मोटर साइकिल व 01 देशी रिवाल्वर सहित अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

**GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान क्रम में दिनांक *05.10.2025* को उ0नि0 श्री विपिन कुमार सिंह चौकी प्रभारी सेवराई थाना गहमर गाजीपुर मय हमराह देखभाल क्षेत्र के क्रम में चेकिंग के दौरान मनिया रोड़ परिमन शाह पोखरा सेवराई के पास दो व्यक्ति पकड़े गये पहले व्यक्ति का नाम लालू चौहान पुत्र राम प्रवेश चौहान निवासी वार्ड नं 1 नुवावं थाना- नुवावं जनपद कैमूर-बिहार जिसकी जामा तलाशी में उसके पहने हुए पैण्ट की बायी फेट में खुशा हुआ एक रिवाल्वर देशी बरामद हुआ एवं पहने पेट की बायी जेब से 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ । दूसरे व्यक्ति का नाम जमील फारूकी पुत्र फिरोज फारूकी निवासी अखलासपुर वार्ड नं0 11 थाना भभुआ जिला कैमूर बिहार बताया जिसके पास से 01 अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की पैसन प्रो वारंग काली सफेद/ लाल पट्टी बरामद हुयी जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0-214/2025 धारा-317(2),317(5) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पताः–*
1.लालू चौहान पुत्र राम प्रवेश चौहान निवासी वार्ड नं 1 नुवावं थाना नुवावं जनपद कैमूर बिहार उम्र 25 वर्ष
2.जमील फारूकी पुत्र फिरोज फारूकी निवासी अखलासपुर वार्ड नं0 11 थाना भभुआ जिला कैमूर बिहार उम्र 20 वर्ष
*बरामदगी का विवरण –*
1.एक रिवाल्वर देशी व 02 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर
2.01 अदद मोटर साइकिल बिना नम्बर की पैसन प्रो वारंग काली सफेद/ लाल पट्टी
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1.उ0नि0 श्री विपिन कुमार सिंह चौकी प्रभारी सेवराई थाना गहमर मय टीम जनपद गाजीपुर
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








