
*नौ स्कॉर्पियो 2मोटरसाईकिल यूपी112को हरी झंडी दिखाकर पुलिस अधीक्षक ने रवाना किया**

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर 7मई।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली गई तथा इसके बाद परेड का निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड किया गया। इसके बाद थानों से आई डायल 112 की गाड़ियों का रिस्पांस टाइम तथा थानों की गाड़ियों में रखे सुरक्षा उपकरणों को चेक कर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। तथा बाद समाप्त परेड *पुलिस मुख्यालय से आई नयी गाडियां 5630 से 5638 तक कुल 09 स्कार्पियो व 5609 से 5610 तक कुल 02 मोटरसाइकिल यू0पी0 112 को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों पर त्वरित कार्रवाई हेतु* सुपूर्द किया गया, इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर,प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक लाइन तथा पुलिस के जवान शामिल हुए।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*









