
*कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भेलूपुर क्षेत्र में किया घर-घर जनसम्पर्क। **

GRNews network Brodcost center editor in chief Ved Prakash Srivastava
वाराणसी। 14 मई, “आपका विधायक आपके द्वार” अभियान के तहत कैन्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को भेलूपुर वार्ड के कश्मीरीगंज क्षेत्र में महामना मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क कर मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। लोगों द्वारा दूषित पेयजलापूर्ति, सीवर ओवरफ्लो, जर्जर गलियां तथा सफाई व्यवस्था की समस्या बताई गई।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर नव मतदाताओं की पहचान कर उन्हें मतदाता सूची में सम्मिलित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई, जिससे युवा मतदाताओं की लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। विधायक द्वारा जनसंपर्क के दौरान नागरिकों को भाजपा सरकार द्वारा बीते आठ वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी एवं विकासपरक कार्यों की जानकारी दी गई तथा काशी के सर्वांगीण विकास के लिए प्राप्त सुझावों को स्वीकार करते हुए कहा कि जनभागीदारी के बिना कोई भी विकास कार्य पूर्ण नहीं हो सकता।
जनसम्पर्क में मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, शिवम गुप्ता, विनय सिंह, गणेश गुप्ता, सूरज पांडेय, अभिषेक यादव, रंजीत जायसवाल, राकेश गुप्ता, पवन मौर्य, सतीश वर्मा, कुनाल गुप्ता, विपिन ओझा, अनुपम दुबे, सोनू सेठ, अब्दुल सलाम, सोनी पाल, अर्चना गुप्ता, शालिनी सिंह, गुड़िया सेठ, निशा श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।






