♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*गाजीपुर लोकसभा से उमेश सिंह को बसपा ने बनाया प्रत्याशी*त्रिकोणीय संघर्ष की संभावना*

G R News

एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर लोकसभा सीट से बसपा ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इस सीट से बसपा ने डॉ. उमेश सिंश्रह को चुनाव मैदान में उतारा है। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे। बसपा ने इस बार गाजीपुर लोकसभा सीट से डॉ. उमेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसकी घोषणा लंका में आयोजित कार्यक्रम में की गई। वह मूलतः सैदपुर के मुड़ियार गांव के निवासी हैं। वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय से विज्ञान वर्ग से स्नातक कर एलएलबी और एलएलएम करते हुए छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे। 1991-92 में वह बीएचयू के छात्र संघ महामंत्री चुने गए।
लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि विषय में नेट की परीक्षा पास कर पीएचडी किए। इस दौरान वह उत्तर भारत में पटना से लेकर दिल्ली तक विद्यार्थियों के मुद्दों पर छात्र युवा संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन किए। छात्र जीवन के बाद वह उच्चतम न्यायालय, दिल्ली में अधिवक्ता की भूमिका में कुछ समय बिताए फिर, उसके बाद वह पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के साथ जनमोर्चा में भी लगे रहे।

जब देश में अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आगाज हुआ तो अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, वीके सिंह, आनंद कुमार, योगेंद्र यादव, किरण बेदी के साथ इस आंदोलन की कोर टीम में शामिल रहे।

2014 में जब नरेंद्र मोदी वाराणसी में लोकसभा चुनाव लड़ने आए तो बनारस में छात्रनेताओं को लेकर अरविंद केजरीवाल के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने बिहार प्रांत का चुनाव प्रभारी बनाया, लेकिन वो जल्द ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]