
ग्राम पंचायत डिलिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लोक संवाद कार्यक्रम संपन्न, प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल रहे मुख्य अतिथि

गाजीपुर 23 दिसम्बर, 2023 (सू0वि0)- विकास खण्ड सदर के ग्राम पंचायत डिलियां मे विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत लोक संवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवीन्द्र जायसवाल, मा0 राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग उ0प्र0,सरकार ने कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलित कर किया। उन्हाने अपने सम्बोधन में कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि सभी पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजना का लाभ मिल सके इसलिए यह लोक संवाद कार्यक्रम गॉव – गॉव में आयोजित किये जा रहें है जिससे कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को मिल सके। मा0 मंत्री जी ने उज्जवला योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन एवं अन्य प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी देतु हुए बताया कि सरकार की मंशा है कि देश के प्रत्येक नागरीकों को जो योजना प्राप्त करने के योग्य है उन्हे अवश्य योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान उन्होने योजनाओं से वंचित लोगो से जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति छुट गये है वे लगाये गये स्टाल पर सम्पर्क कर अपना रजिस्टेशन करा ले जिससे उनको योजनाओं का लाभ दिया जा सके। कार्यक्रम मे शौचालय, मत्सय, आयुष्मान, एवं प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित पात्रो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया तथा आवास पात्र लाभार्थियों को आवास की चाभी एवं कृषि विभाग द्वारा अनुदानित ट्रेक्टर की चाभी का भी वितरण किया गया । इस दौरान मा0 मंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिलाओ की गोदभराई एवं अन्न प्रासन भी कराया । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओ का स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन मा0 मंत्री ने किया। कार्यक्रम के दौरान मा0 मंत्री जी ने उपस्थित लोगो को पंच प्रण की शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, जिला अध्यक्ष भाजपा सुनिल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित गणमान्य एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।







