
बारिश में ड्यूटी निभाने वाले यातायात पुलिसकर्मी सम्मानित* **अखबार में छपी खबर को पढ़कर एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा ने प्रशस्ति पत्र देकर हौसला बढ़ाया*

“*GRNews Brodcast center& youtube channel*editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर : तेज बारिश और जलभराव के बीच शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाने वाले यातायात पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात निदेशालय, लखनऊ बुलाकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
दरअसल, 19 जुलाई को समाचार पत्र में प्रकाशित ‘गाजीपुर में बारिश के बीच यातायात पुलिस की मुस्तैदी, शहर को जाम से दिलाई राहत’ शीर्षक खबर का अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा और पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने संज्ञान लिया था। इसके बाद बारिश के दौरान विषम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
बताया गया कि अचानक हुई तेज बारिश के कारण शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर जलभराव से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई थी। ऐसे मुश्किल हालात में यातायात पुलिसकर्मी जलमग्न सड़कों पर खड़े रहकर यातायात नियंत्रित करते रहे और लोगों को जाम से राहत दिलाने में जुटे रहे। उनके इस समर्पण, जनसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की अधिकारियों ने प्रशंसा की।
सम्मानित पुलिसकर्मियों में मु0आ0टीपी गजराज सिंह, आरक्षी टीपी कृष्ण कुमार, आरक्षी टीपी अरविंद कुमार, आरक्षी टीपी वेद प्रकाश यादव और होमगार्ड गिरधारी राम शामिल हैं।








