
जिलाधिकारी नेEVM गोदाम का किया मासिक निरीक्षण**

*GR News Brodecost editor in chief ved Prakash shrivtastav
गाजीपुर 28 जनवरी, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ई०वी०एम० गोदाम का मासिक निरीक्षण (बाह्य) किया गया। निरीक्षण के दौरान ई०वी०एम० एवं वी०वी०पैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कार्मिकों की तैनाती और अन्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया गया और ई०वी०एम० गोदाम एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कमरों के साफ-सफाई हेतु सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)/गाजीपुर, अंसल कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता तथा अभय शंकर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी गाजीपुर उपस्थित रहे ।
…………………………………..








