
मोहम्मदाबाद में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव द्वारा महिला सशक्ति करण अभियान*

GRNews Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर 25.09.2025*
*“मिशन शक्ति 5.0”* उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा गाजीपुर”मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के अंतर्गत आज दिनांक 25.09.2025 श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव राज्य महिला आयोग लखनऊ उ0प्र0 की सदस्या ,श्रीमती हर्षिता तिवारी उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, श्री सुधाकर पाण्डेय क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद व श्री रामसजन नागर प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद ,श्रीमती प्रतिभा सिंह प्रभारी बाल विकास योजना गाजीपुर, श्री संतोष सिंह प्रभारी 1098 चाईल्ड लाइन गाजीपुर व श्री सुशील मिश्रा बाल संरक्षण इकाई परामर्श दाता गाजीपुर एवं श्रीमती नासरीन आगन बाड़ी अध्यक्ष ब्लाक मुहम्मदाबाद की उपस्थित में थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर पर मिशन शक्ति के तहत जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया । जिसमें थाना क्षेत्र की महिलायें सम्मिलित हुई जागरुकता कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा जारी टोल फ्री नं0- मुख्य मंत्री हेल्प लाइन 1076 ,वीमेन पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्प लाइन 1081 पुलिस आपातकालीन सेवा 112,102,108,1098,101तथा साइवर हेल्प लाइन 1930 के बारे मे उपस्थित सभी महिलाओ को बताया गया और मिशन शक्ति केन्द्र के उद्देश्यों से जागरुक किया गया । जिसके तहत पम्पलेट वितरित किया गया । इस प्रकार सभी महिलाओ के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार व गाजीपुर पुलिस की काफी सराहना की गई ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








