
*आना लेकिन मत आना बापू* -राजीव कुमार ओझा

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
बापू तुमको देश पुकारे
फिर आओ
अपने प्यारे देश मे
देखो अपना क्षत विक्षत भारत
अपने सपनों के प्यारे देश मे
नफरत का नंगा नाच हो रहा
तुम्हारे सपनों के प्यारे देश में
छद्म रूप मे आना बापू
अपने प्यारे देश मे
घूम रहे गांधी हत्यारे
राष्ट्रवादी वेश में
तब
एक गोडसे ने मारी थी गोली
अब बापू के पुतले को
मारी जाती गोली
तुम्हारे सपनों के देश मे
आना लेकिन मत आना बापू
अपने असली वेश में
घूम रहे गांधी हत्यारे
राष्ट्रवादी वेश में।।


















