
*जीसी कॉन्वेंट स्कूल की प्रबंध समिति की बैठक में मान्यता देने में फायर NOC के नाम पर शोषण की चर्चा *BSA कार्यालय का शोषण नहीं रुका तो, होगा आंदोलन*।

*।GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
देवरिया बरांव बरहज। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ देवरिया के सह मीडिया प्रभारी अनिरुद्ध तिवारी जारी विज्ञप्ति में बताया कि जी.सी.कान्वेंट स्कूल मदनपुर बराव में राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ देवरिया की जिला कार्यसमिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की समीक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोस्वामी गौरव भारती प्रदेश महामंत्री श्री विनीत मिश्रा संगठन मंत्री श्री विजय पटेल ,प्रदेश विधिक सलाहाकार एडवोकेट विश्वविजय मल्ल,जिला संयोजक सुभाष यादव ने किया और अध्यक्षता किया जिला अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाण्डेय ने किया बैठक में.समीक्षा के कुछ मुख्य बिंदु निम्न रहे ..वर्तमान सदस्य संख्या एवं संगठन की स्थिति नवीन सदस्यता अभियान की प्रगतिब्लॉक स्तर पर आयोजित बैठकों एवं गतिविधियों का विवरणसंगठन विस्तार हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना प्रत्येक ब्लॉक की प्रमुख समस्याएं एवं उनके समाधान के सुझाव पर पदाधिकारियों से विचार मांगे गए..इसके अतिरिक्त समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए तथा आगामी जनपदीय प्रबन्धक अधिवेशन की रूपरेखा भी निर्धारित की गयी जो आगामी माह में आयोजित की जाएगी..जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश पाण्डेय ने मान्यता के नाम पर उत्पीड़न हो रहा जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 15 मीटर तक के बिल्डिंग में फायर N.O.C ऐच्छिक है के बावजूद बीएसए बिभाग अग्निशमन (Fire Safety) बिभाग से गठजोड़ करके प्रमाण पत्र प्बनवाने के लिए प्रबन्धको पर दबाव बना रहा,इसपर तत्काल रोक लगे।बकाया भुगतानों की माँग: आर.टी.ई. (RTE) के तहत प्रवेशित बच्चों के शुल्क प्रतिपूर्ति और विगत बकाया भुगतान को तत्काल जारी करने की मांग की गई।स्थाई मान्यता एवं अन्य बिंदु: विद्यालयों की स्थाई मान्यता के लिए अधिकारियों और लिपिकों द्वारा निरीक्षण और क्वायरी के नाम पर प्रबन्धको का उत्पीड़न किया जा रहा,इस पर तत्काल रोक लगे और जिन प्रबन्धको की फाइल पेंडिंग है उन्हें तत्काल मान्यता दिया जाय।बैठक के अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि यदि इन न्यायसंगत माँगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। बैठक में श्यामसुंदर यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,प्रमोद कुमार यादव – महामंत्री, अविनाश गुप्ता – महामंत्री, तानसेन सिंह, उमेश चन्द यादव, अनिरुद्ध तिवारी , सहस्त्रजीत मणि बी एन दुबे,, जितेन्द्र मिश्रा अभिनीत श्रीवास्तव ,प्रिंस तिवारी, सुनील यादव, रामभगत शर्मा ,संजीव पाल , भोला सोनकर ,राजेन्द्र जायसवाल, ,मयंक श्रीवास्तव ,परवेज आलम तथा जिले के प्रतिष्ठित विद्यालयों के सैकड़ो प्रबंधक, उपस्थित रहे।








