♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*कासिमाबाद कोतवाली में महिला परामर्श केंद्र का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन **

G R News कासिमाबाद गाजीपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में महिला परामर्श केंद्र के सौंदरीकरण एवं नवनिर्मित भवन का उद्घाटन शनिवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ फीता काट कर किया। कहा कि महिला चौकी के होने से महिलाओं को सुगमता मिलेगी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि जनपद मुख्यालय दूर होने से महिलाओं को असुविधा होती थी यहां की महिला प्रभारी ने बताया कि भवन जर्जर होने के कारण अन्यत्र जगह बैठना पड़ता है जिससे महिलाओं को असुविधा होती है। अब नए भवन के निर्माण से महिला प्रभारी पूरे दिन चौकी में मौजूद रहेंगी। जिससे महिलाओं को अपनी बात कहने में सुगमता होगी और कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में दो महिला परामर्श केंद्र है सादात और कासिमाबाद। सबसे बड़ी चीज है कि कोतवाली परिसर में सीओ आफिस, कोतवाली और महिला परामर्श केंद्र के होने से फरियादियों को भटकना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर तहसीलदार जया सिंह, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार पांडेय, ब्लॉक प्रमुख मनोज गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]