♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*लोकतंत्र के इस उत्सव में सभी को शामिल होकर मतदान करना चाहिए–उपराज्यपाल मनोज सिन्हा**गाजीपुर ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

G R News गाजीपुर ब्यूरो चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

जमानिया गाजीपुर। एस. एस. पब्लिक स्कूल देवढ़ी,क के प्रबंधन द्वारा *लोकतंत्र में मतदान का महत्व* विषयक आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल महामहिम मनोज सिन्हा ने कहा कि इस लोकतंत्र के उत्सव में सभी को शामिल होकर मतदान करना चाहिए भारत के संविधान ने सभी को मौलिक अधिकार के साथ-साथ कुछ दायित्व दिए हैं जिसमें मतदान एक प्रमुख दायित्व है कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि शिवधाम कैलाश मानसरोवर तिब्बत फ्रीडम एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक मानवेन्द्र सिंह मानव ने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ा अधिकार मतदान का है और भारत लोकतंत्र की जननी है। वर्तमान में केवल भारत ही एक ऐसा देश है जहां लोकतंत्र आज भी मजबूत है। मतदान से एक सशक्त सरकार का निर्माण होगा जो देश के लिए हितकारी रहेगा और अखण्ड भारत की संकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि तिब्बत की मुक्ति से ही शिवधाम कैलाश मानसरोवर मुक्त होगा और एक दिन ऐसा आएगा कि गाजीपुर से भी कांवर लेकर हम कैलाश मानसरोवर में जल चढ़ा सकेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राय समेत अनेक लोगों की उपस्थिति रही। क्षेत्र आए सभी लोगों ने इस गोष्ठी में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम सिंह की। विद्यालय के प्रबंधक आशीष सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]