
जहरीला पदार्थ पिलाने वाले अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार** ।

* *GRNews Network Brodcost center** editor in chief Ved Prakash Srivastava
गाज़ीपुर।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक *15.05.2025* को वादी श्री इमरान अली पुत्र अहमद अली निवासी तलवल थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर की तहरीरी सूचना कि अभियुक्त द्वारा वादी की भतीजी रोजी अंसारी को धोखे से जहर पिला देने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 336/2025 धारा 123 बी0एन0एस0* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था । दौरान विवेचना अभियुक्त *गोविन्द राजभर उर्फ गाँधी पुत्र रामशोध राजभर* निवासी तलवल थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष को दिनांक आज *18.05.2025* को *डिलिया व तलवल के मध्य नहर पुलिया* थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
*1* .गोविन्द राजभर उर्फ गाँधी पुत्र रामशोध राजभर निवासी तलवल थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र करीब 22 वर्ष ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*
*1* .प्रभारी निरीक्षक दीन दयाल पाण्डेय मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ।
*2* .उ0नि0 हरिश्चन्द्र सिंह मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर ।
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








