♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जिलाधिकारी के नेतृत्व, विश्वास एवं प्रयास से समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव देने में जनपद पहुंचा शीर्ष पर*

GR News Network* *वाराणसी मंडल ब्यूरो चीफ डॉ विवेक कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट*
जौनपुर 16 अक्टूबर, 2025 (सू0वि0)- मा० प्रधानमंत्री जी तथा मा० मुख्यमंत्री जी के “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपदवासियों ने समर्थ पोर्टल पर अपने अमूल्य सकारात्मक सुझाव देते हुए जनपद को शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है।
जिलाधिकारी ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर समस्त जनपदवासियों, समस्त उपजिलाधिकारी, बीडीओ, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, सहित समस्त विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, को बधाई देते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा तथा मुख्य सचिव के निर्देशन में लगातार समर्थ पोर्टल की मॉनिटरिंग की जा रही है और आप सभी के सहयोग और प्रयास से ही संभव हो सका है कि आज हम विकसित देश की संकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रदेश में शीर्ष पर है। उन्होंने मीडिया बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी ने सराहनीय कार्य किया है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील किया कि 31 अक्टूबर 2025 तक सुझाव लिए जाने हैं आप सभी अधिक से अधिक सुझाव देते हुए जनपद को शीर्ष पर बनाए रखें तथा जनपदवासियों की शतप्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराएं।
2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने के लिए समर्थ पोर्टल पर कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित 12 सेक्टर तथा तीन थीम से संबंधित सुझाव मांगे जा रहे हैं, जिससे देश और प्रदेश को विकसित बनाने में दिए जा रहे सुझाव को विजन डॉक्यूमेंट में सम्मिलित किया जा सके तथा विकसित भारत को बनाने में जनभागीदारी सुनिश्चित किया जा सके।
विकसित भारत का लक्ष्य 2047 तक, भारत की स्वतंत्रता के 100वें वर्ष में, देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। इस लक्ष्य में समावेशी आर्थिक भागीदारी, मजबूत आर्थिक आधार, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवा, सामाजिक समानता, और प्रौद्योगिकी व नवाचार को बढ़ावा देना शामिल है, इसका उद्देश्य 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना और सभी नागरिकों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करना है।
भारत सरकार का विज़न 2047 समावेशी विकास, नवाचार, स्थिरता और सुशासन पर केंद्रित है, जिससे समाज के हर वर्ग की समृद्धि सुनिश्चित होती है। नागरिक MyGov पोर्टल के माध्यम से भी विकसित भारत 2047 के लिए अपने विचार साझा कर सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]