♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*प्रख्यात शिक्षा विद संजय पाल ,साहित्यकार एवं पत्रकार वेद प्रकाश श्रीवास्तव ,डॉ विजय नारायण तिवारी, इतिहासकार कुंवर मोहम्मद नसीम रजा खां सीकरवार डॉक्टरेट मानद उपाधि समतुल्य विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान से सम्मानित*

G R News

गाजीपुर 20जनवरी। सिद्धेश्वर नगर, लंका स्थित जिला पत्रकार समिति सभागार में मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह के प्रमुख संयोजन और कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संचालन में प्रख्यात शिक्षाविद् एवं कवि विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान प्राप्त धर्मदेव यादव के अध्यक्षता में आयोजित विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर के कुलपति डॉ.संभाजी राजाराम बाविस्कर का गाजीपुर में अनेकों स्थानों पर विशेष रूप से अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर विशेष अभिनन्दन किया। गया। विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान समारोह में शिक्षा, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में विशेष रूप से समर्पित विशिष्ट लोगों को विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान, रूद्राक्ष माला, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह आदि भेंट करते हुए डॉ.संभाजी राजाराम बाविस्कर ने कहा कि अभिनन्दन करने और करवाने वाले दोनों विशेष अभिनन्दनीय होते हैं। इससे मानव मन विशेष रूप से प्रफुल्लित होता है।इस तरह के आयोजनों में विशेष सहभागिता करने वाले लोगों का इहलोक और परलोक दोनों सार्थक हो जाता है। विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर परिवार स्थापनाकाल से अब तक हजारों विशेष लोगों को विशेष मानद सम्मान भेंट कर सम्मानित क्रमबद्ध तरीके से करते रहने का अपना एक अलग कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। जिससे ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अनेकों प्रकार से अपवाद फैलाकर आमजन के मन में भ्रम और भ्रान्ति फैलाने का असफल घृणित प्रयास करते रहते हैं। जिससे हम सबको विचलित होने की आवश्यकता नहीं। सन्त का कार्य बचाना होता है बिच्छू का कार्य होता है डंक मारना दोनों अपनी अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को निभाते हैं।आज आप सबको अपने बीच में पाकर मैं अपने आपको धन्य महसूस कर रहा हूं। विशेष रूप से आज के आयोजन के अध्यक्ष युवा कवि यशवंत यादव धर्मदेव यादव, प्रमुख संयोजक द्वय सूर्य कुमार सिंह, युवा कवि यशवंत यादव एवं युवा कवि विनय पाण्डेय बहुमुखी, संचालक- कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक जैसे लोगों द्वारा मुझे इस जमदग्नि श्रृषि के धरा पर स्नेह प्यार देने वाले सभी लोगों का आभारी हूं।
अध्यक्ष और संयोजक ने भी विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ भागलपुर द्वारा भारत ही नहीं संपूर्ण संसार के लोगों का हिन्दी और हिन्दुस्तान को जन-जन के जुबान पर लाने के भगीरथ प्रयास के लिए विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ परिवार की सराहना किया।
**विद्या वाचस्पति विशेष मानद सम्मान डाक्ट्रेट मानद उपाधि समतुल्य विशेष मानद सम्मान सर्वश्री प्रख्यात शिक्षाविद् संजय पाल, शोधकर्ता चर्चित पत्रकार एवं कवि वेदप्रकाश श्रीवास्तव, डॉ.विजय नारायण तिवारी, अपने वर्तमान के मूल पर शोध करने वाले इतिहासकार कुंवर मोहम्मद नसीम रजा खां सिकरवारको सम्मानित किया गया। ***खण्ड महाकाव्य के रचयिता कामेश्वर द्विवेदी का विशेष अभिनन्दन किया
नन्दगंज चोचकपुर मोड़ नई सब्जी मण्डी के निकट आवाम खबर कार्यालय प्रांगण में गाजीपुर के सैकड़ों विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों द्वारा संयुक्त रूप से युवा कवि एवं आवाम खबर के निदेशक यशवन्त यादव के नेतृत्व में कुलपति डॉ. संभाजी राजाराम बाविस्कर का अंगवस्त्रम श्रीराम चंद्र जी की झांकी स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम आदि भेंट कर अभिनन्दन किया।
धन्यवाद आभार कवि सुखमंगल सिंह मंगल, वयोवृद्ध पूर्व शिक्षक एवं स्नातक एम.एल.सी. उम्मीदवार मार्कण्डेय यादव ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]