पीएम आवास योजना का पैसा आने से पहले ही पांच हजार ले लिया प्रधान का भतीजा !*! *पात्रों को कहा !! बिना पैसा दिए नहीं आयेगा पीएम आवास योजना की किस्त **

G R News एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
गाजीपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में आए दिन अवैध धन खुलेआम लुटा जा रहा है और प्रशासन खामोश बैठा है। पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को रहने के लिए आशियाना मिलने वाले घर पर भी कुछ लोगों की बुरी नजरें पड़ गई है। ऐसा ही एक मामला करंडा विकास खंड में सामने आया है। मामला जानने के बाद कोई भी चौंक जाएगा ।
करंडा विकास खंड अंतर्गत पहाड़पुर ग्राम पंचायत में गरीबों को मिलने वाले पीएम आवास योजना में बड़ा खेल हुआ। आवास का पैसा आने से पहले ही ग्राम प्रधान के भतीजे द्वारा पांच – पांच हजार की वसूली का मामला प्रकाश में आया है। आवास लाभार्थियो का आरोप है कि पात्रता सूची में शामिल होने के नाम पर प्रधान कमला देवी का भतीजा मनीष यादव ने पांच – पांच हजार गटक लिया है। आवास लाभार्थियो ने दावे के साथ कहा कि हम सभी अधिकारी के सामने भी आवास में वसूली की बात कह देंगे।
अब कैसे मिलेगा गरीबों के आशियाना का पैसा –
ग्राम प्रधान के भतीजे के झांसे में आकर आवास के नाम पर पांच हजार दे चुके लाभार्थियों का पैसा कैसे मिलेगा। हालांकि इसका जबाब किसी भी जिम्मेदार के पास नहीं है। ऐसे में गांव के आवास लाभार्थी अपना सिर पकड़कर बैठे हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि अब क्या करें। अपने ही वोटों से प्रधान को चुनने वाले ग्रामीण खुद को ठगी का शिकार होना बता रहे हैं।
बोले खंड विकास अधिकारी करंडा
आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया जा रहा है बहुत जल्द जांच कमेटी व स्वयं मेरे द्वारा जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाएगा उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी – अरविंद कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी करंडा






