♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

सृष्टि शुक्ला ने पहले प्रयास में पीसीएज-जे की परीक्षा में 83वां रैंक हासिल कर किया जिले का नाम रोशन ।

गाजीपुर ।

एक पिता के लिए सबसे गर्व का क्षण तब होता है, जब उसकी संतान सफलता के सोपान को अर्जित करे। ऐसा ही कुछ समता पीजी कॉलेज सादात के प्राचार्य प्रोफेसर अजय शुक्ला के साथ हुआ , जब उनकी सुपुत्री सृष्टि शुक्ला ने प्रथम प्रयास में ही पीसीएस जे की परीक्षा में 83वीं रैंक हासिल कर सिविल जज बनने का सपना साकार किया है ।

मूल रूप से प्रयागराज के निवासी प्रो. अजय शुक्ला लखनऊ के इंदिरा नगर में अपने परिवार के साथ रहते है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता को देते हुए कहा कि पिता अजय शुक्ला और मां कुसुम शुक्ला के अथक प्रयास और उनकी बदौलत ही यह मुकाम हासिल किया है।

उन्होन कहा कि रिजल्ट को लेकर हमेशा ही डर और उम्मीद बनी रही । ऐसे में जो परिणाम जारी हुआ, उसे लेकर वह काफी खुश है । पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव द्वारा स्थापित समता पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय शुक्ला ने संस्थापक को नमन करते हुए बताया कि दृढ़ इच्छा शक्ति से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। शुभेच्छुओं ने प्राचार्य के साथ ही उनकी बेटी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]