♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने अगस्ता का प्राथमिक विद्यालय के कक्षा कक्ष एवं बाउंड्री वॉल का किया लोकार्पण**

GRNews Network एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

गाजीपुर 18 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0) – प्राथमिक विद्यालय अगस्ता सदर, गाजीपुर का अतिरिक्त कक्षा-कक्ष एवं चाहरदीवारी का लोकार्पण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर श्री हेमंत राव द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर के किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की बच्चियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया तत्पश्चात विभिन्न प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरान्त कायाकल्प तथा क्रिटिकल गैप से निर्मित दो अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवम चहारदीवारी का लोकार्पण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास में विद्यालय की आधारभूत संरचना का होना अतिआवश्यक है उसी के क्रम में आज इस विद्यालय का कायाकल्प किया गया जिसमे स्थानीय ग्राम प्रधान का सहयोग अतुलनीय है।उन्होंने ग्राम प्रधान से सहयोग के क्रम में बच्चों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया साथ ही विद्यालय के साथ साथ जनपद को निपुण जनपद बनाने का आहवान किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के प्रांगण में हरिशंकरी का पौधा भी लगाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुजीत सिंह द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार, पूर्व प्रधान प्रमोद कुशवाहा ,न्याय पंचायत के शिक्षक, सुशील गुप्ता, अशोक शर्मा ,जयप्रकाश कुशवाहा, घनश्याम, ऋतू श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ए०आर०पी० नीरज सिंह द्वारा किया गया ।
………………………………..

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]