♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जय श्री राम सेना संगठन काशी ने जिलाधिकारी और पुलिस अपर आयुक्त वाराणसी को सौंपा ज्ञापन ||*

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव
वाराणसी :- जय श्री राम सेना संगठन काशी द्वारा 4 जुलाई 2024 गुरुवार को जिलाधिकारी वाराणसी और पुलिस अपर आयुक्त वाराणसी कमिश्नरेट को सौंपा गया ज्ञापन | संगठन के उपाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद बाहर निकलने के उपरांत मिडिया से वार्ता के दौरान बताया की बीते दिनों पूर्व 7 जून 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य मे रायपुर शाखा के जय श्री राम सेना संगठन के उपाध्यक्ष व गौरक्षक हर्ष मिश्रा को गौ तस्करों के मृत्यु के आरोप में गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन दिया गया है |

जय श्री राम सेना संगठन काशी के अध्यक्ष रामदूत पुष्पेंद्र ने घटना से संबंधित विवरण में बताया की 7 जून को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में स्थानीय पुलिस को पूर्व में सूचना देकर गौ तस्करों को रोकने का प्रयास किया | गौ तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए महानदी पुल के नीचे छलांग लगाया उसके उपरांत वे घायल हो गए गौ रक्षकों ने पुलिस के साथ सहयोग करके तस्करों को एंबुलेंस तक पहुंचाया | हालांकि की स्थानीय कांग्रेस के नेताओं ने वर्ग विशेष के दबाव के कारण पुलिस और मीडिया ने गौ रक्षकों को मॉबलिंचिंग का आरोप लगाकर उन्हें हिरासत में ले लिया |

जय श्री राम सेना संगठन का ये दावा है की मौके पर मीडिया द्वारा असत्य तथ्यों पर आधारित सूचना के सार्वजनिक करने के कारण,गौरक्षकों के घर पर वर्ग विशेष द्वारा पत्थरबाजी की घटना हुई | वाराणसी में ज्ञापन सौंपने पर जिलाधिकारी और पुलिस अपर आयुक्त ने मामले को शीघ्र ही संज्ञान में ले लिया और आश्वाशन दिया की उचित करवाई की जायेगी |

इस मौके पर जय श्री राम सेना काशी के पदाधिकारी रामदूत पुष्पेंद्र (अध्यक्ष), तरुण श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष),रोमित मोदनवाल ( ट्रेजरार ) व आदर्श यादव (सोशल मीडिया प्रभारी) एवं अन्य सभी रामदूत व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]