
*सेवा समर्पण संस्थान के जिला मंत्री जितेंद्र सिंह की किड़नी का*मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में गत तीन*माह से चल इलाज शीघ्र*स्वस्थ हो कर आने की*लोगो ने की कामना*।

**GRNews Digital Media* Network* editor in chief Ved Prakash Srivastava
**गाज़ीपुर। जखनिया के बेलहरा ग्राम निवासी सेवा समर्पण संस्थान के जिला मंत्री प्रमुख समाजसेवी जितेंद्र सिंह की किडनी के ट्रांसप्लांट की खबर सुनकर उनके संस्था के लोग व उन एवंके शुभचिंतकों में उनके प्रति चिंता व उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर लोग भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। ज्ञात हो जितेंद्र सिंह शोषित, वंचित, गरीब परिवारों के लिए हमेशा मसीहा बने हैं। उनकी सहायता की वजह से कई परिवारों में उजाला हुआ है। वर्तमान में जितेंद्र सिंह 5 जनवरी 2025 से मुंबई के यशलोक हॉस्पिटल में भर्ती है, उनकी किडनी खराब हो गई थी जिसका सफल ट्रांसप्लांट किया गया है। परंतु उनकी अनुपस्थिति में गाजीपुर के प्रमुख समाचार पत्र में किसी व्यक्ति के कथित बात पर बिना किसी तथ्य और सापेक्ष के आधार पर उनके खिलाफ अनर्गल बातें प्रसारित की जा रही है जिसको सुनकर उनको काफी दुख हुआ है। जितेंद्र सिंह ने कहा बिना किसी सबूत के मेरे ऊपर जो आरोप लगाया जा रहे हैं वह बेबुनियाद है। मैं 3 महीना से जीवन और मृत्यु से जूझ रहा था अस्पताल में भर्ती था, समाचार पत्र में कहा गया मै लापता हूं यह सुनकर मुझे अत्यंत पीड़ा हुई। मैं स्वस्थ होने के बाद जल्दी अपने गृह जनपद में आ जाऊंगा मैं कहीं गया नहीं हूं ना कोई मेरे ऊपर आरोप है। बिना कोई साक्ष्य न मेरी बात सुने मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ना होते हुए जो समाचार पत्रों में बिना पूछे मुझसे छप गया यह सोचनीय है। मैं आने के बाद सारे सवालों का जवाब दूंगा। वही उनके शुभचिंतक संजीव गुप्ता, मंटू राय, कमलेश यादव, शैलेंद्र गुप्ता, प्रवीण सिंह, प्रमोद वर्मा, उमाशंकर यादव, प्रशांत सिंह, अशोक गुप्ता, गुलाब यादव, अजय सिंह, नेहरू खरवार सहित सभी लोगों ने कहा जितेंद्र सिंह सामाजिक व्यक्ति हैं, उनका किसी धोखाधड़ी और लेनदेन से कोई संबंध नहीं है उन्होंने समाज के लिए आगे बढ़कर हमेशा काम किया है। और हम लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जल्द ही वह स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच में आए और पूर्व की भांती सामाजिक कार्यों में सहयोग करें।



















