♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रधानमंत्री की अपील पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया डी एम ने 5से 21जून तक चलेगा अभियान*

*GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava                           गाजीपुर 05 जून, 2026 (सू0वि0)- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से 21 जून 2026 के मध्य, प्रदेश में समेकित जन-कल्याण एवं जन- जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मा0 प्रधानमंत्री जी की अपील के अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ अभियान के अन्तर्गत आज सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने पौधरोपण किया।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा कल हमारे बच्चों को स्वच्छ हवा देगा। उन्होने जनपद के सभी नागरिकों से अपील किया कि वे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और लगाए गए पौधों की देखभाल भी करें।

मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि, मिशन लाइफ के तहत हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। जल बचाना, प्लास्टिक का कम उपयोग और वृक्षारोपण इसी का हिस्सा हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर चल रहे पौधरोपण अभियान में जनसहभागिता जरूरी है।

प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि, माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में 5 करोड़ पौध रोपण हेतु आह्वान किया गया है। उन्होने बताया कि जनपद गाजीपुर में 7.06 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके क्रम में जनपद गाजीपुर में वन विभाग को 68,000, ग्राम्य विकास विभाग को 4,28,000, उद्यान विभाग को 71,000, पंचायती राज विभाग को 29,000, कृषि विभाग को 1,07,000 एवं नगर विकास को 3000 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। जनपद गाजीपुर के सभी विभागों द्वारा बढ़-चढ़कर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम किया किया गया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

………………………………….

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]