♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रादेशिक शैक्षिक कार्यशाला में वाराणसी के शिक्षक हुए सम्मानित

G R News
एडिटर इन चीफ वेद प्रकाश श्रीवास्तव

वाराणसी:- बड़ागाँव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धवकलगंज के शिक्षक अरविन्द कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह की प्रधानाध्यापिका सरिता राय, प्राथमिक विद्यालय भिटारी के प्रधानाध्यापक रविन्द्र सिंह सहित शिक्षिका अर्चना सिंह,आरती गुप्ता व पूर्वा विक्रम को मिशन शिक्षण संवाद के शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला में उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में शनिवार को सम्मानित किया गया | शिक्षकों के स्वयंसेवी ग्रुप मिशन शिक्षण संवाद की इस कार्यशाला में पाठगत गीतों के रचनाकार समूह काव्यांजलि, पढ़ाई से प्रतियोगिता तक टीम, स्वरांजलि टीम, श्यामपट्ट कार्य टीम, मिशन शक्ति टीम सहित अन्य टीमों में टेक्निकल तौर पर कार्य कर रहे शिक्षकों सहित अनमोल रत्नों व शिक्षा के उत्थान व मानवता के कल्याण में निरंतर विशेष प्रयास करने वाले विभिन्न जनपदों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया टीम कुशीनगर द्वारा विभिन्न कक्षाओं से सम्बन्धित टीएलएम मनमोहक रहे |

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उससे पूर्व टीम कुशीनगर द्वारा सभी अतिथि शिक्षकों का सम्मान रोरी व तिलक तथा बैज लगाकर किया गया | शिक्षा और सरल, प्रभावी तथा सभी बच्चों के लिए अनिवार्य हो ऐसा कहते हुए जनपद कुशीनगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामजियावन मौर्य ने शिक्षा के क्षेत्र में मिशन शिक्षण संवाद के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की | कार्यक्रम में नवनिर्वाचित सांसद देवरिया सहित जनपद कुशीनगर के विधायक उपस्थित रहे और इस अनूठे शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला को सराहा |

कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में शिक्षकों की प्रस्तुतियों के साथ-साथ मिशन की विभिन्न टीमों की प्रस्तुतियाँ पीपीटी के माध्यम से चलीं | जनपद कुशीनगर के छात्रों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत व लोकनृत्य काफी मनमोहक रहा इस अवसर पर मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक विमल कुमार ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के उत्थान और मानवता के कल्याण के लिए कार्य कर रहे शिक्षकों में जोश भरने के साथ-साथ नई चुनौतियों पर विजय प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया |

अन्य सम्मानित होने वाले शिक्षकों में वीरेन्द्र पारनामी,शिवम सिंह सहित काव्यांजलि संस्थापक जनपद चित्रकूट के शिक्षक राजकुमार शर्मा, जनपद फतेहपुर के शिक्षक सुधांशु श्रीवास्तव व जनपद भदोही के शिक्षक रविन्द्र कुमार पटेल, नरेन्द्रनाथ पटेल आदि रहे ||

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]