*माननीय मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल जी, श्रीमान् जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण/ निरीक्षण किया गया व बाढ़ पीड़ितो को बाढ़ राहत सामग्री का वितरण किया गया ।

**GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाज़ीपुर दिनांक *05.08.2025* को माननीय मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल जी, जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद गाजीपुर में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण/ निरीक्षण किया गया । भ्रमण के दौरान *थाना करण्डा क्षेत्रान्तर्गत दीनापुर प्राथमिक विद्यालय* पर ग्रामवासियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित लोगों की हर सम्भव सहायता करने हेतु स्थानीय पुलिस को निर्देश दिये गये ।
महोदय द्वारा बाढ़ प्रभावित सभी थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को बाढ़ पीड़ित कैंप व चौकियों पर रुके हुये व्यक्तियों व महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस कर्मी व महिला पुलिस कर्मी की ड्यूटियाँ लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया , जिससे महिलाओं की हर सम्भव सहायता व सुरक्षा किया जा सकें व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर ग्राम प्रधान व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित लोगों की हर सम्भव सहायता किया जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
*मीडिया सेल*
*जनपद गाजीपुर*








