♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*जनपद में खाद की कोई कमी नहीं, ओवरचार्जिंग पर होगा मुकदमा – जिलाधिकारी*

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

*गाजीपुर, 19 नवंबर 2026।* जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि जनपद में डीएपी और यूरिया की किसी तरह की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में लगभग *34,000 मीट्रिक टन यूरिया* और *7,400 मीट्रिक टन डीएपी* की उपलब्धता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि 4-5 दिन पहले सैदपुर क्षेत्र में कुछ सरकारी दुकानों पर अनुपलब्धता की बात सामने आई थी। इस पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए *600 मीट्रिक टन स्टॉक प्राइवेट से सरकारी की तरफ डायवर्ट* कराया था।

उन्होंने बताया कि आज भी लगभग *350 मीट्रिक टन* खाद प्राप्त हुई है, तथा आधी रैक प्राप्त हुई है और अगले *3 से 4 दिन में डीएपी की एक रैक और* प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया की सरकारी रेट ,यूरिया-266 रुपये,*डीएपी – 1,350 रुपये* इससे ज्यादा लिया तो कार्यवाही होंगी l

जिलाधिकारी ने साफ कहा कि अगर कोई भी सचिव ओवरचार्जिंग करता है, तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।अगर किसी भी सोसायटी में सचिव सोसायटी बंद रखता है, तो किसान इसकी सूचना प्रशासन को दें। उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व में भी धरना-प्रदर्शन करने वाले एक सचिव पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।

जिलाधिकारी ने बताया कि खाद वितरण को सुचारू रूप से कराने के लिए लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। राजस्व विभाग और अन्य विभाग पुलिस के सहयोग से खाद वितरण सुचारू रूप से कराएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]