
अल्ट्रावोल्ट डोमेस्टिक वायर की हुई भव्य लाचिंग*

GRnews Network & youtube News Chainal editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर। आदित्य बिड़ला ग्रुप की इलेक्ट्रिक उत्पाद अल्ट्रा वोल्ट की जनपद में गुरुवार को भव्य लाचिंग हुई। सिध्देश्वरी इंटरप्राइजेज, ददरीघाट को कंपनी ने अपना डिस्ट्रीव्यूटर अधिकृत किया है। गणमान्य अथितियों की मौजूदगी में अफीम एवं क्षारोद कारखाना के अभियंता अजय राय ने फीता काटकर और पूजन कर अल्ट्रावोल्ट के डोमेस्टिक वायर को लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कंपनी एक बेहतर उत्पाद से जनपद वासी लाभान्वित होंगे। अल्ट्रा वोल्ट के टेरेटरी सेल्स मैनेजर आदित्य नारायण पांडेय ने बताया कि इस तार में अत्यधिक लोड धारण की क्षमता है। पीवीसी की उच्चतम तापीय क्षमता 95 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। जल्द ही यह उत्पाद जनपद के सभी बाजारों में उपलब्ध होगा।
इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर राय, निधि संचय कैपिटल के डायरेक्टर जितेंद्र नाथ राय, शेषनाथ प्रजापति, संजय राय सुमन, इलेक्ट्रिशियन संतोष पांडेय, विकास शर्मा, वैभव सिंह, शोभनाथ विश्वकर्मा आदि प्रमुख लोग मौजूद रहे। आभार अविनाश प्रधान ने ज्ञापित किया।







