जनपद गाजीपुर के मिश्र बाजार में घटित गोलीबारी की घटना के संबंध में श्री वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र द्वारा दी गई वीडियो बाइट।*

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava
आज दिनांक 10.11.2026 को जनपद गाजीपुर के मिश्र बाजार क्षेत्र में एक युवक पर कार सवार हमलावरों द्वारा गोलीबारी किए जाने की गंभीर घटना घटित हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक अपनी दुकान से घर जा रहा था, इसी दौरान माता काली मंदिर के समीप उस पर गोली चलाई गई। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई प्रारंभ की गई है। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस की विशेष टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही, घटना से जुड़े सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों का संकलन कर निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच तथा नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।





