♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त पाकर खिले किसानों के चेहरे-

G R News Network Editor In Chief Ved Prakash Srivastava

गाजीपुर 30 अक्टूबर, 2026 (सू0वि0)- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर जनपद गाजीपुर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के रूप में 4,28,978 किसानों के खातों में कुल 85 करोड़ 79 लाख 56 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई। जनपद में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक कुल 1,999.56 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों को वितरित की जा चुकी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से पात्र कृषक परिवारों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु प्रतिवर्ष निर्धारित वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। योजना की धनराशि सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है। जनपद के समस्त पात्र कृषकों से अपील है कि वे योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने बैंक खाते, आधार एवं ई-केवाईसी संबंधी विवरण अद्यतन रखें, जिससे उन्हें योजना की आगामी किस्तों का लाभ सुचारू रूप से प्राप्त होता रहे। इस मौके पर राजन सिंह ब्लाक प्रमुख बिरनो एवं एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक द्वारा 72 किसानों को चना, मटर, मसूर व सरसों के निःशुल्क में मीनिकिट का भी वितरण किया गया।

…………………….

जिला सूचना कार्यालय द्वारा प्रचारित।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]