♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

*अमृत भारत योजना में चयनित दिलदारनगर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल के दिनेश अकेला ने राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन*

GRNews Network & Brodcast center* editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष दिनेश अकेला (रौनियार) ने प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ को रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि अमृत भारत योजना में चयनित होने के बावजूद दिलदारनगर जंक्शन पर अमृत भारत ट्रेनों का ठहराव नहीं है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को असुविधा हो रही है। विशेष रूप से दिलदारनगर से गाजीपुर जिला मुख्यालय आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए दिलदारनगर–टाड़ीघाट डीटी पैसेंजर ट्रेनों (53643/53644 एवं 53647/53648) का सुबह-शाम गाजीपुर सिटी तक संचालन कराने की मांग की।इसके अलावा वाराणसी–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस (22587/22588), नई दिल्ली–राजेंद्र नगर अमृत भारत एक्सप्रेस (22361/22362), वंदे भारत सहित अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का दिलदारनगर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने तथा दिलदारनगर से भभुआ रोड तक प्रस्तावित रेल लाइन विस्तार कार्य शीघ्र शुरू कराने की भी मांग की गई। इस पर राज्य मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने ज्ञापन रेल मंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]