♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पांच सेवानिवृत्त कर्मचारी, फर्जी पेंशन लेने के आरोप में गिरफ्तार*

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava

गाजीपुर : शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद कथित तौर पर फर्जी तरीके से पेंशन लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पेंशन प्राप्त करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 जुलाई को उपनिरीक्षक विजय कुमार पुलिस टीम के साथ लंका बस स्टैंड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा कथित रूप से फर्जी पेंशन लेने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घूमा सिंह यादव (72) निवासी जगदीशपुर विद्यापति थाना बिरनो, बनवारी सिंह यादव (71) निवासी नारायणपुर हाला थाना नंदगंज, पतिराज राम (67) निवासी मरदानपुर लक्ष्मण थाना बिरनो, दुबरी सिंह यादव (66) निवासी भटौली थाना कोतवाली और रामअवध सिंह यादव (66) निवासी गुलाल सराय थाना बिरनो के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 361/2026 के तहत बीएनएस की धारा 318(4), 338, 336(3) और 340(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129
[news_reels]