
*मण्डलायुक्त एस राज लिंगम द्वारा प्रो0 ओमप्रकाश शर्मा के ग्रंथ देवाधिदेव महादेव का विमोचन**

*GRNews Network Broadcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
वाराणसी। वाराणसी मंडल आयुक्त श्री एस राजलिंगम जी ने शुक्रवार को मंडल आयुक्त कार्यालय में प्रो (डॉ) ओमप्रकाश शर्मा द्वारा लिखित ग्रंथ देवाधिदेव महादेव का विमोचन किया। प्रो0 ओमप्रकाश शर्मा ने देवाधिदेव महादेव ग्रंथ में शामिल तथ्यों पर प्रकाश डाला।
ज्ञातव्य हो कि प्रो (डॉ) ओमप्रकाश शर्मा वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट है। देवाधिदेव महादेव के पूर्व दो पुस्तक रामसखा हनुमान, श्री गणपति चरित्र प्रकाशित हो चुका है। प्रो0 शर्मा वर्तमान में चंदौली जिला में भारत सरकार द्वारा स्थापित एमसीएच विंग जिला अस्पताल चंदौली में कन्सलटेंट रेडियोलॉजिस्ट का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मंडल आयुक्त को अंगवस्त्र, स्मृति देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉ सुबास चंद्र ने भी अपनी पंडित मदन मोहन मालवीय पर लिखित पुस्तक मंडल आयुक्त को भेंट किया। इस अवसर पर डॉ कैलाश सिंह विकास, शिवमूर्ति दूबे, सुरेश प्रसाद पाण्डेय, तेजस कुमार सिंह शामिल रहे।







