
*जखनिया में दशहरा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा शिव मंदिर में शस्त्र पूजन का आयोजन बोलेजिला सह कार्यवाह दुर्गा प्रसाद=मातृभूमि एवं सनातन धर्म की रक्षा करना संघ का उद्देश्य**

GRNews Network editor in chief ved Parkash Srivastava
स्थानीय जखनिया। दशहरा पर्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ महावीर प्रभात शाखा की ओर से शिव मंदिर प्रांगण जखनिया में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला सह कार्यवाह दुर्गा प्रसाद ने स्वयंसेवको को संदेश देते हुए कहा कि मातृभूमि और सनातन धर्म की रक्षा करना संघ का सर्वोच्च उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र सुरक्षित रहेगा तभी समाज और व्यक्ति सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का है, इस अवसर पर हर स्वयंसेवकों का कर्तव्य है कि वह सत्य धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। खंड संचालक योगेंद्र ने कहा स्वयंसेवक समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को जोड़ने और उच्च, नीच, भेद-भाव तथा छुआछूत को मिटाने का कार्य निरंतर कर रहे हैं। संघ की 100 वर्ष स्थापना के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा अनुशासन और समर्पण का भाव जागृत करना होगा। उन्होंने कहा सनातन धर्म के अनुयाई कभी भी राष्ट्र विरोधी नहीं रहे लेकिन देश में आतंकवादी और अराजक, जिहादी तत्व मतांतरण जैसी साजिशों के जरिए समाज का प्रयास करने वाले ऐसे तत्वों का डटकर मुकाबला करना हम स्वयंसेवको का कर्तव्य है। उन्होंने कहा हर स्वयं सेवक को अपने समाज, परिवार, अपनी रक्षा हेतु जो शास्त्र हैं जिसकी मान्यता भारत सरकार देती है, उसको रखना चाहिए, जिससे कभी भी मौके पड़ने पर किसी भी दुष्ट का संघार किया जा सके, यह शारदीय नवरात्रि माता रानी हमको यही संदेश देती है। और दंड तो अवश्य रखना चाहिए। 12 अक्टूबर को जखनिया में पथ संचलन निकलेगा इस संचालन में अधिक से अधिक स्वयंसेवकों की उपस्थित पूर्ण गणवेश के साथ हो यही आग्रह करते हुए उन्होंने अपनी बात समाप्त किया। इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, गणेश प्रसाद, संतोष चौरसिया, संदीप सिंह, काशु मोदनवाल, राजेश जायसवाल, विजय गुप्ता, भोलू , निलेश, अजीत, आकाश, अवधेश, आदित्य सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








