
पीड़ित परिवार के साथ हर परिस्थितियों में खड़ी रहेगी कांग्रेस* ==राघवेन्द्र प्रताfप सिंह*। *पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का शिष्ट मंडल**

GRNews Network Brodcast center editor in chief ved Parkash Srivastava
गाजीपुर: गाजीपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले करंडा थाना के ग्राम पंचायत कटरिया में विगत दिनो सियाराम शर्मा जी की बेटी निशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी जिसकी तहकीकात के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी द्वारा गठित एक प्रतिनिधि मंडल पहुंचा, जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सियाराम शर्मा के घर पर पहुंच कर उन्हें सांत्वना देते हुए उनके साथ खड़े रहने की दृढ़ प्रतिज्ञा जताई और हर संभव मदद करने की भरोसा दिया
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस पूरी तरह दृढ़ता के साथ खड़ी है और परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा रहेगा
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने संयुक्त रूप से कहा कि परिवार के साथ अन्याय हुआ है और प्रशासन इसे दबाने की कोशिश कर रहा है परंतु कांग्रेस परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ा है और परिवार की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी
प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन बाबूजीने कहा कि परिवार की माली हालत भी बहुत कमजोर है इन्हें आर्थिक सहायता के साथ साथ प्रशासनिक और कानूनी लड़ाई में भी कांग्रेस सहयोग करेगी
जिला अध्यक्ष सुनील राम एवं एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने संयुक्त रूप से कहा कि महिलाओं की दुहाई देने वाले लोगों को इस बिटिया के न्याय के लिए आगे आने की आवश्यकता है इस परिवार की लड़ाई हम सभी को मिलकर लड़ने की आवश्यकता है कुछ दबंग लोगों द्वारा प्रतिनिधि मंडल को रोका जा रहा है इसकी हम लोग घोर निंदा करते हैं और जो ईट पत्थर चलाई जा रही है यह प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाता
प्रतिमंडल दल में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एआईसीसी सदस्य रविकांत राय पूर्व प्रदेश सचिव डॉ जनक कुशवाहा चंद्रिका सिंह हामिद अली शंभू कुशवाहा आलोक यादव कुसुम तिवारी प्रमिला भारती राघवेंद्र कुमार राम धर्मेंद्र कुमार बृजेश कुमार संजय साहू आदि लोग उपस्थित रहे ।
भवदीय
अजय कुमार श्रीवास्तव
पीसीसी सदस्य प्रवक्ता-
जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर








